क्या होता है बीघा ?
बीघा ज़मीन मापने का यूनिट है।
एक एकड़ में कितने बीघा होते हैं ?
एक एकड़ में 1.6 बीघा होते हैं।
हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं ?
एक हेक्टेयर में 3.95 बीघा होते हैं।
बीघे का मान स्क्वायर फुट में क्या होता है ?
बीघे का मान स्क्वायर फ़ुट में 27225 फुट है।
1 बीघा कितना होता है ?
1 बीघा में 3025.03 गज आता है।
हेक्टेयर से बीघा
हेक्टेयर से बीघा में जाते हैं तो 1 बीघा में 0.25 हेक्टेयर होता है।
क्या बीघा की जगह ले लेगी मीट्रिक प्रणाली ?
भारत में बीघा प्राचीन काल से उपयोग किया जाता है और आगे भी कहना मुश्किल होगा के इसकी जगह ले लेगी मीट्रिक प्रणाली, क्यूंकी आज भी भारत के गाँव में लोग बीघा के हिसाब से ही भूमि मापते हैं।
भारत हमेशा से एक कृषि प्रधान देश रहा है। इसी कारण यहाँ के लोगों के लिए उनकी भूमि पूजनीय है। यहाँ अलग अलग जगह के लोग भूमि मापने के लिए अलग अलग इकाइयों का उपयोग करते हैं जैसे की गज, बीघा, किल्ला, एकड़, हैक्टेयर आदि। आम लोगों के लिए जो शहरों में रहते हैं इन इकाइयों को समझना उतना आसान नहीं है। घबराइए मत, इस लेख में बीघा, वर्ग मीटर, एकड़, हैक्टेयर आदि को आसान शब्दों में समझाया गया है।
बीघा क्या है ?
बीघा एक पारंपरिक मापक इकाई है जो कि भूमि को मापने के लिए प्रयोग की जाती है। यह लगभग 0.25 हेक्टेयर के बराबर होता है। बीघा का आकार क्षेत्र के आधार पर भिन्न हो सकता है और यह एक तिहाई एकड़ से लेकर दो एकड़ से अधिक तक हो सकता है।
भारत में 1 बीघा लगभग 0.625 एकड़ के बराबर है। इसे सामान्यत: कृषि भूमि को मापने के लिए प्रयोग किया जाता है।
कच्चा बीघा और पक्का बीघा : अंतर
भारत के कई स्थानों पर दो प्रकार के बीघा देखने मिलते हैं, कच्चा बीघा और पक्का बीघा। आइए इनके बीच के अंतर को समझते हैं।
कच्चा बीघा 1008 वर्ग गज की ज़मीन होती है। यदि इसे दूसरे यूनिट में देखें तो इसमें 843 वर्ग मीटर, 0.843 हेक्टेयर, और 0.20831 एकड़ होते हैं। इसके विपरीत, एक पक्का बीघा में 27225 वर्ग फुट होता है, जिसमें 3025 वर्ग गज और 2529 वर्ग मीटर की ज़मीन शामिल है। आम तौर पर 1 बीघे में 20 डिसमिल ज़मीन होती है, और डिसमिल को हर राज्य में विभिन्न नामों से जाना जाता है, जैसे विस्वा, लठ्ठा, कठ्ठा, आदि। कई बार इनका क्षेत्रफल भी अलग हो सकता है, लेकिन सामान्यत: 100 डिसमिल में एक एकड़ होता है।
1 बीघा में कितना गज होता है ?
1 बीघा में 3025.03 गज आता है। यह हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में प्रयोग होने वाली सबसे लोकप्रिय भूमि माप इकाइयों में से एक है।
अलग - अलग ज़ोन में बीघा का कैसे होता है उपयोग ?
अलग-अलग ज़ोन के राज्यों में 1 बीघा में वहाँ की भूमि के आकार के हिसाब से गज गिने जाते हैं। इसलिए जगह के हिसाब से ये इकाई अलग हो सकती है। नीचे दिए टेबल में भारत के सभी राज्य में एक बीघा में कितना गज होता है बताया गया है।
बीघा को अन्य यूनिट्स में आसानी से कैसे कन्वर्ट करें ?
बीघा को अन्य भूमि मापन यूनिट्स में बदलने के लिए, पहले यह जानना ज़रूरी है कि एक बीघा का माप कितना होता है, क्योंकि इसका माप विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न हो सकता है। उचित रूपांतरण कारक का उपयोग करके, आप उसे वर्ग मीटर, एकड़ या वर्ग फुट में बदल सकते हैं। आप चाहे तो ऑनलाइन कैलकुलेटर का भी इस्तेमाल कर सकतें है।
भारत में भूमि को मापने के लिए इस्तेमाल होने वाली अन्य भूमि मापक इकाइयां
भूमि मापने के लिए विभिन्न इकाइयों का उपयोग किया जाता है, जिनका विवरण निम्नलिखित है:
बीघा को अन्य यूनिट्स में आसानी से कैसे कन्वर्ट करें ?
बीघा को किसी भी अन्य यूनिट में आसानी से कन्वर्ट करने के लिए आप किसी भी ऑनलाइन एरिया कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। बहुत सी प्रसिद्ध वेबसाइटों पर आपको ये टूल मिलता है, जिसमें आप न सिर्फ बीघा को बल्कि सभी एरिया से संबंधित यूनिट्स को एक से दूसरे में कन्वर्ट कर सकते हैं।
OK