पैसे बचाने के 6 आसान तरीके - अब होगी बचत ही बचत
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors
  • Personal
  • Business
  • Corporate
  • Private Banking
  • Privy League
  • NRI Services
  • Investors

 

आज के समय में हर व्यक्ति अपने जीवन को पूरी सुख सुविधाओं के साथ जीना चाहता है। वह अपने परिवार को ज़्यादा से ज़्यादा सुविधाएँ उपलब्ध कराना चाहता है। परन्तु बिना एक अच्छी आर्थिक योजना के, ये सब मुमकिन कर पाना एक आम आदमी के लिए संभव नहीं है। याद रखें, अपने भविष्य की योजनाओं को पूरा करने के लिए और अपने भविष्य को सुखद बनाने के लिए, पैसे बचाना बहुत ही आवश्यक होता है। घबराइए नहीं, नीचे कुछ पैसे बचाने के उपाय बताए गए हैं जिनको फॉलो करके आप ज़्यादा से ज़्यादा बचत कर पाएंगे।

पैसे बचाने के 6 आसान तरीके

बचत करने के लिए व्यक्ति को अपने खर्चो को नियंत्रित करना पड़ता है, जिसके लिए आपको यह जानकारी होनी चाहिए के आपके पैसे खर्च कहाँ हो रहे हैं। इससे आपको ज़रूरी चीज़ों पर किए जाने वाले खर्च और फ़ालतू खर्चों का पता चलेगा। ऐसा करने से पैसों का सही ढंग से उपयोग करने में मदद मिलती है। आमदनी और खर्चों को मैनेज करने के लिए ऑनलाइन सेविंग अकाउंट एक अच्छा उपकरण है। सेविंग अकाउंट में आने जाने वाले पैसों पर नज़र रखी जा सकती है और साथ ही साथ ब्याज भी मिलता है।

आइये अब पैसे बचाने के लिए एक्स्पर्ट्स द्वारा सुझाए गए 6 बेहतरीन उपायों पर नज़र डालते हैं:

1. फालतू खर्चों को कहें अलविदा

अपने जीवन की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए हम आवश्यक खर्च करते हैं। परन्तु कई बार जाने - अनजाने में हम कुछ ऐसे खर्चे भी कर जाते हैं, जो आवश्यक नहीं होते और वही खर्चे फालतू खर्चों में गिने जाते हैं जो हमारी ज़रूरतों या लक्ष्य को पूरा नहीं करते। इन खर्चों को कम करना पैसों की बचत में मदद कर सकता है। इस के लिए ज़रूरी है की आप खरीदारी करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, सिर्फ़ ज़्यादा खुश होकर या पियर प्रेशर में आकर कुछ नहीं खरीदें।

2. घरेलु खर्चे को सीमित करें

नियमित घरेलू खर्चों को यदि हम सीमित दायरे में करें तो हम अपने खर्चों को कम कर सकते हैं। अपने खर्चों की एक सूची तैयार करें और निरीक्षण करें कि क्या वह ज़रूरी है या नहीं। आपको हर महीने अपना बजट बनाना चाहिए और फिर उसे कम करने का प्रयास करना चाहिए। बजट के अनुसार रेगुलर खर्चों को अपने परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ा बांटने की कोशिश करें यह पैसे बचाने का एक उत्तम उपाय है।

3. अनचाहे इंस्टॉलमेंट से हाथ खींचे

आज कल ईएमआई पर खरीदारी करने का चलन हो गया है जिस वजह से लोग महंगी वस्तुएँ खरीद लेते हैं। महंगी वस्तुएँ लेना ग़लत नहीं है, सिर्फ़ इंस्टॉलमेंट स्कीमों के लालच में आकर सस्ता विकल्प बाज़ार में होते हुए भी महंगी वस्तुएँ लेना अच्छा निर्णय नहीं है।

इंस्टॉलमेंट स्कीमों में शामिल होने से पहले, अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति को जान लें। लागू होने वाली ब्याज दरें आपके खर्चे को बढ़ा सकती है। किसी भी इन्सटॉलमेंट योजनाओं में शामिल होने से पहले यह समझ लें कि यह खरीदारी आपकी आवश्यकता के हिसाब से है या नहीं। इस प्रकार आप फालतू खर्चों और ब्याज से बच सकते हैं।

4. सही जगह पर निवेश करें

अपनी भविष्य निधि योजनाओं में निवेश करने से पहले उनके बारे में सभी आवश्यक जानकारी हासिल करें। अपने रिस्क प्रोफ़ाइल को पूरी तरह समझ लें। अपनी स्थिति और लक्ष्य के अनुसार नियमित रिटर्न वाला निवेश जैसे FD या रिस्क वाले निवेश जैसे स्टॉक्स या म्यूचुअल फ़ंड चुनें। आप चाहे तो किसी एडवाइज़र की मदद भी ले सकते हैं।

5. निवेश में देखें बचत

ऐसे विकल्पों को ढूँढें जो आपकी बचत को सुरक्षित रखें। जैसे कि अच्छे प्रतिष्ठित बैंक में सेविंग अकाउंट, सरकारी योजनाएं या फ़िक्स्ड डिपॉज़िट। भविष्य में बड़े लाभ उठाने के लिए बचत के साथ संयमित और नियमित रूप से निवेश करें।

6. तकनीकी खर्चों को भी करे कम

सभी तकनीकी उपकरणों और सॉफ़्टवेयर के खर्चों की समीक्षा करें। सिर्फ़ ट्रेंड के कारण नए तकनीकी उपकरण न लें। लोग मात्र दिखावे के लिए नए मॉडेल के फोन हर साल खरीद लेते हैं, परंतु देखा गया है के ज़्यादातर समय उनको इसकी ज़रूरत नहीं होती है। आवश्यकता अनुसार मुफ़्त सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें। नियमित रूप से अपडेट करें ताकि उनकी उपयोगिता बढ़ सके। ये तरीके आपको तकनीकी खर्चों को कम करने में मदद कर सकते हैं।

पैसा बचाना क्यों ज़रूरी है?

पैसा बचाना और पैसे बचने के उपाय जानना जीवन में इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह हमें आर्थिक तौर पर सुरक्षित रखता है। आइये कुछ मुख्य कारणों पर नज़र डालते हैं:-

  • आने वाले समय में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के लिए आपको धन संपन्न होना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। अचानक से आने वाली वित्तिया समस्या जैसे मेडिकल खर्च या अन्य स्थिति में पैसे की बचत आपको पूर्ण रूप से सहायता प्रदान करती है।
  • पैसों की बचत करने से हमें अपने भविष्य की योजनाओं को साकार करने में मदद मिलती है। इसे आप अच्छे निवेश या अपनी पसंद के अनुसार उपयोग कर सकते हैं। जैसे कि घर खरीदना, शिक्षा के लिए, यात्रा के लिए और प्राथमिक कार्यों के लिए।
  • यदि आप आर्थिक रूप से सक्षम रहते हैं तो यह आपके आत्मविश्वास को भी मज़बूत बनाए रखता है।

पूछे जाने वाले प्रश्न

1. पैसे बचाने की आवश्यकता क्यों है?

सरल और सुखद जीवन जीने के लिए पैसा बचाना आवश्यक है। नया व्यवसाय शुरू करना एवं भविष्य की योजनाओं को पूरा करना, इन सब में पैसा आपको मदद करता है।

2. बजट बनाने में मदद कैसे करता है?

बजट को बनाने से अपनी योजनाओं को पूरा करने के लिए आप पहला कदम उठाते हैं। यह आपको अनावश्यक खर्चों से बचने में मदद करता है।

3. अनावश्यक चीजों के लिए खर्च करने से कैसे बचा जा सकता है?

आवश्यक चीज़ों के लिए सेल, ऑफ़र्स, डिस्काउंट्स आदि का उपयोग करें और संभव हो तो वस्तुओं को उपयोगिता के अनुसार खरीदें। वस्तुओं की कीमतों की तुलना करें और अच्छी डील लें। ऑनलाइन शॉपिंग एवं ऑफ़लाइन में सस्ती वस्तुओं के विकल्प ढूंढें।

4. खरीदारी के समय पैसे बचाने के लिए सुझाव क्या हैं?

खरीदारी करने से पहले सेल और ऑफ़र्स की जांच करें। उत्पादों की कीमतों की तुलना करें और अपना बजट तय करें और कम खर्चो में अच्छी वस्तुओं को ढूँढें। कुछ क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड कंपनियां कैशबैक और बैलेंस रिवॉर्ड प्रदान करती हैं, तो उनका उपयोग करें।

5. विभिन्न खातों में पैसे कैसे बचा सकते हैं?

विभिन्न खाता उपकरण विकल्प जैसे, नियमित बचत खाता, फ़िक्स्ड डिपॉज़िट खाता, पेंशन खाता, स्टॉक मार्केट खाता, म्यूचुअल फंड, ऑनलाइन डिजिटल वॉलेट्स के द्वारा आप अपने पैसे को बचा सकते हैं। इसमें से कुछ में ब्याज मिलता है, कुछ में आप अपने खर्चों को ट्रैक कर सकते हैं।

6. कर्ज़ से कैसे बचा जा सकता है?

कर्ज़ लेने से पहले बैंक और ब्याज का ध्यान रखें। आमदनी बढ़े तो ज़्यादा ब्याज वाला कर्ज़ जल्दी चुकाएं। बिल को ईएमआई में बदलें। निवेश किए गए पैसे से कर्ज़ चुकाएं ओर जीवनशैली में बदलाव करें।

7. सही तरीके से बीमा का उपयोग कैसे करें?

आप अपनी बीमा पॉलिसी के आधार पर लोन प्राप्त कर सकते हैं और इसका उचित रूप से उपयोग कर सकते हैं। इससे धन निकालकर आप अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।

8. महंगाई के समय में भी पैसे कैसे बचाएं?

अनावश्यक खर्चों पर कटौती की जाए और पैसे को दूसरी ज़रूरी जगहों पर लगाया जाए तो महंगाई के समय में भी पैसे बचाए जा सकते हैं।

9. पैसे बचाने के लिए किसी भी योजना का सही रूप से फ़ायदा कैसे उठाएं?

पैसे बचाने के लिए अपनी आवश्यकताओं को समझकर अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार चुनी हुई योजना की शर्तों और नीतियों को समझें। प्रीमियम या निवेश की राशि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा या बचत योजना आदि को उपयोग में लाएं।

 

Latest Comments

Leave a Comment

200 Characters


आगे पढ़िए
what-is-e-kyc-t

ई-केवाईसी क्या है? परिभाषा, प्रक्रिया, दस्तावेज़ीकरण और यह कैसे काम करता है

demand-draft-t

डिमांड ड्राफ़्ट क्या है? इसे प्राप्त करने के अर्थ, विशेषताएँ और चरण?

how-to-save-money-for-kids-t

सेविंग अकाउंट डिपॉज़िट लिमिट

और लोड करें